Kondagaon Crime: कोंडागांव। जिले में जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोंडागांव थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 7,100 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 5 मोबाइल फोन और 6 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 1 हजार 100 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सातों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत कोंडागांव थाने में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम पटेल (33), विष्णु दास सोनी (27), महेश मरकाम (27), मंगतराम कोर्राम (26), अर्जुन बघेल (26), विकास ठाकुर (36) और कमलेश सोनी (28) शामिल हैं। सभी आरोपी कोंडागांव जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
Kondagaon Crime: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आईपीएस पंकज चन्द्रा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहारी और साइबर शाखा के प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, बिरजू सोरी एवं चन्दन सोरी की अहम भूमिका रही।





