Bilaspur Abba Huzur Rice: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अब्बा हुजूर ब्रांड का चावल खाने वाले लोगों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। बिलासपुर के देवरीखुर्द इलाके में इस ब्रांड के चावल के स्टॉक में कथित तौर पर छिपकली मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित चावल का पूरा स्टॉक सील कर दिया।
Bilaspur Abba Huzur Rice: चावल में छिपकली मिलने की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, देवरीखुर्द क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के दौरान अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल में छिपकली मिलने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान संबंधित चावल के स्टॉक को सील कर दिया गया। विभाग ने मामले में दुकानदार को नोटिस भी जारी किया है।
दुकान को नोटिस, स्टॉक के इस्तेमाल पर रोक
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। विभाग ने दुकानदार को नोटिस जारी कर मामले में आवश्यक जानकारी मांगी है। इसके साथ ही संबंधित स्टॉक को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने की चेतावनी दी गई है।
Bilaspur Abba Huzur Rice: खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच
Bilaspur Abba Huzur Rice: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बिलासपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर लगातार जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाली गड़बड़ियों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग की कार्रवाई के बाद अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के सील किए गए स्टॉक की जांच और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।





