BJP Congress poster war: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पोस्टर वॉर देखने को मिल रहा है। दोनों दल एक-दूसरे पर राजनीतिक हमला करने के लिए कार्टून पोस्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने कांग्रेस के संगठनात्मक विवाद को लेकर एक कार्टून पोस्टर जारी किया, जिसके जवाब में कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए अपना पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया।

भाजपा ने कांग्रेस के ‘कुर्सी दंगल’ पर कसा तंज
भाजपा की ओर से जारी कार्टून पोस्टर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को दर्शाया गया है। पोस्टर के जरिए कांग्रेस संगठन में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कथित खींचतान पर निशाना साधा गया है।
BJP Congress poster warभाजपा ने पोस्ट के साथ लिखा, “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो” और इसे ‘कुर्सी दंगल’ से जोड़ते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।
कांग्रेस ने पोस्टर के जरिए किया पलटवार
भाजपा के पोस्टर के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी कर जवाब दिया। कांग्रेस ने भी अपने पोस्ट में “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो” और ‘कुर्सी दंगल’ का इस्तेमाल करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
दोनों दलों के पोस्टर में एक जैसा कैप्शन

BJP Congress poster war: इस पोस्टर वॉर की खास बात यह रही कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने पोस्टर में एक ही कैप्शन का इस्तेमाल किया है। हालांकि, दोनों दलों ने कार्टून में प्रदेश के प्रमुख नेताओं को अलग-अलग अंदाज में दिखाते हुए एक-दूसरे पर राजनीतिक कटाक्ष किया है। सोशल मीडिया पर दोनों पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसे लेकर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।





