Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh NHM Employees Union: बेमेतरा CMHO को हटाने स्वास्थ्य मंत्री से मिले NHM...

NHM Employees Union: बेमेतरा CMHO को हटाने स्वास्थ्य मंत्री से मिले NHM संघ के प्रदेश पदाधिकारी, उचित कार्रवाई का दिया भरोसा

NHM Employees Union
NHM Employees Union

NHM Employees Union: रायपुर। बेमेतरा CMHO पर महिला CHO कर्मचारियों के साथ अभद्रता, दुर्व्यवहार एवं विभागीय उत्पीड़न के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से मुलाकात कर निष्पक्ष जाँच एवं कार्रवाई की मांग रखी।

ज्ञात हो कि महिला CHO कर्मचारियों द्वारा बेमेतरा CMHO के विरुद्ध कलेक्टर बेमेतरा को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जाँच एवं दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के 15 दिन बीत जाने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर NHM संघ ने प्रदेशभर में इस मामले को लेकर आवाज बुलंद की।

इसी क्रम में 18 अगस्त को बेमेतरा कलेक्टर कार्यालय घेराव एवं प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से NHM कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जाँच एवं CMHO को हटाने की मांग की गई।

प्रदेशभर के NHM कर्मचारियों की नाराजगी एवं आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जाँच कमेटी गठित की गई है, जिसे निष्पक्ष जाँच कर लगभग दो सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का उल्लेख किया गया है। संघ पदाधिकारियों द्वारा जाँच प्रक्रिया के दौरान बेमेतरा CMHO को अन्यत्र हटाने का अनुरोध किया जा रहा है, ताकि जाँच किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो और महिला कर्मचारियों को निष्पक्ष न्याय मिल सके।

इसी मांग को लेकर संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से मुलाकात की। मंत्री जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि महिला सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बेमेतरा CMHO को हटाने के संबंध में उचित कार्रवाई का भरोसा संघ प्रतिनिधिमंडल को दिया।

NHM संघ ने स्पष्ट किया कि महिला कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के लिए संगठन CHO साथियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। निष्पक्ष जाँच एवं उचित कार्रवाई होने तक संघ इस विषय को पूरी गंभीरता से उठाता रहेगा।

NHM Employees Union: मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, प्रदेश संगठन प्रमुख डॉ. रविशंकर दीक्षित एवं प्रदेश प्रवक्ता तथा बेमेतरा जिलाध्यक्ष श्री पुरन दास उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here