Durg Crime: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के करंजा भिलाई क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला पर एसिड फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला अपने परिचित के साथ ग्राम कोडिया में कांवड़ यात्रा में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी महेश दास बैरागी ने बैटरी में इस्तेमाल होने वाला एसिड महिला पर फेंक दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो बच्चे भी इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया।
Durg Crime: बातचीत बंद होने से नाराज था आरोपी
Durg Crime: जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मीना निषाद और आरोपी महेश दास एक ही कंपनी में काम करते थे। करीब छह महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला ने पिछले कुछ समय से उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
Durg Crime: बैटरी से एसिड निकालकर पहुंचा था आरोपी
Durg Crime: पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोमवार को एक टिन के डिब्बे में बैटरी से एसिड निकालकर अरसनारा पहुंचा था। वहां उसने महिला के शरीर पर एसिड डालने की कोशिश की, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। इस दौरान आसपास मौजूद दो बच्चे भी एसिड की चपेट में आकर घायल हो गए।
घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Durg Crime: घटना के बाद छिपा था आरोपी
Durg Crime: पुलिस को सूचना मिली थी कि वारदात के बाद आरोपी ग्राम करंजा भिलाई में छिपा हुआ है। इसके बाद नंदिनी नगर थाना पुलिस ने दबिश देकर महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





