[Nishaanebaz News] Jabalpu News: जबलपुर। शहर के रांझी थाना क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सेंट गैब्रियल और सेंट जोसफ स्कूल के आसपास मनचलों और आवारा तत्वों के जमावड़े की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से स्कूलों के आसपास बिना वजह घूमने वाले युवकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
स्कूल छुट्टी के समय पुलिस ने संभाला मोर्चा
जानकारी के अनुसार, रांझी थाना क्षेत्र के दोनों स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय कुछ युवकों के अनावश्यक रूप से घूमने और छात्राओं को परेशान करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने इस संबंध में पुलिस का ध्यान भी आकर्षित कराया था।
Indore News: इंदौर में फर्जी जॉब कंसल्टेंसी का भंडाफोड़ नौकरी का झांसा देकर छात्रों से ठगी का आरोप
जबलपुर में स्कूलों के बाहर पुलिस की सख्ती #JabalpurNews #JabalpurPolice #RanjhiPolice #SchoolSafety pic.twitter.com/6a3h9vILEu
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) August 18, 2026
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी पुलिस बल के साथ स्कूलों के आसपास पहुंचे। पुलिस टीम ने छुट्टी के समय स्कूल परिसर के बाहर और आसपास के रास्तों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना किसी स्पष्ट कारण के वहां खड़े और घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई।
मनचलों को दी सख्त चेतावनी
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए युवकों को मौके पर ही समझाइश दी और दोबारा इस तरह स्कूलों के आसपास बेवजह घूमते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ युवकों को उठक-बैठक लगवाकर भी सबक सिखाया गया।पुलिस ने साफ संदेश दिया कि स्कूलों और छात्राओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से भी अपील की कि वे स्कूलों के बाहर बिना किसी काम के खड़े होकर छात्राओं और अन्य विद्यार्थियों को परेशान न करें।
वाहन चालकों पर भी कसा शिकंजा
पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य केवल मनचलों पर कार्रवाई करना ही नहीं था, बल्कि स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना भी था। चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को भी पुलिस ने रोका और उनके दस्तावेजों की जांच की।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को भी समझाइश दी कि स्कूलों की छुट्टी के समय तेज गति, गलत पार्किंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बच्चों और अन्य राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
छुट्टी के समय लगातार रहेगी पुलिस की निगरानी
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने स्पष्ट किया कि स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिस की निगरानी अब लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम स्कूलों के आसपास नियमित गश्त करेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने के समय निगरानी बढ़ाई जा रही है। यदि किसी युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखाई देती है तो उससे पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
जबलपुर मनचलों पर कार्रवाई; छुट्टी के समय लगातार होगी निगरानी#SchoolSafety #GirlsSafety #PoliceAction #MPNews pic.twitter.com/vLLjDTo3gV
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) August 18, 2026
अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अभिभावकों और नागरिकों ने राहत जताई है। लोगों का कहना है कि स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय पुलिस की मौजूदगी जरूरी है, क्योंकि इसी दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकलते हैं।
अभिभावकों का कहना है कि यदि पुलिस इसी तरह लगातार निगरानी रखती है तो स्कूलों के आसपास मनचलों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सकती है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि यदि स्कूलों के आसपास किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़ या छात्राओं को परेशान करने की घटना सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
रांझी पुलिस ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। स्कूलों के आसपास किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत के अनुसार नियमित रूप से चेकिंग और पेट्रोलिंग की जाएगी।पुलिस की इस सख्ती से स्कूलों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों में भी संदेश गया है कि अब ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की सीधी नजर रहेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि लगातार निगरानी और कार्रवाई से स्कूलों के आसपास का माहौल और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।





