Katghora Urga NH: रायपुर। कटघोरा-उरगा NH सड़क परियोजना से प्रभावित जमीन को छोड़कर बाकी भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री शुरू करने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है। मंत्री ने प्रभावित नकसा-खसरा को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि की रजिस्ट्री की अनुमति देने का आग्रह किया है।
Katghora Urga NH: मंत्री ने पत्र में कहा है कि कटघोरा-उरगा NH सड़क से संबंधित जमीन की रजिस्ट्री लंबे समय से बंद है। इसके कारण संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों और भूमि स्वामियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री और खरीदी-बिक्री पर रोक के चलते लोग अपनी जरूरत के मुताबिक जमीन का उपयोग या उसका क्रय-विक्रय नहीं कर पा रहे हैं।

Katghora Urga NH: उन्होंने कहा कि NH परियोजना से वास्तव में प्रभावित नकसा-खसरा और भूमि को छोड़कर शेष अप्रभावित जमीन की खरीदी-बिक्री की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे प्रभावित भूमि पर विकास कार्यों से संबंधित प्रक्रिया भी बनी रहेगी और अप्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिल सकेगी।
Katghora Urga NH: मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा NH सड़क से प्रभावित भूमि को छोड़कर बाकी जमीन की रजिस्ट्री और खरीदी-बिक्री की अनुमति जल्द प्रदान करने का आग्रह किया है।
Katghora Urga NH: उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आम नागरिकों के हितों और सुविधाओं का भी संरक्षण करना है। अप्रभावित क्षेत्र के भूमि स्वामियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान कर उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।





