Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: क्या LPG सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी बंद!...

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: क्या LPG सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी बंद! 23 अगस्त से पहले कर ले ये काम

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery
Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: रायपुर। छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य में 6 लाख से ज्यादा गैस उपभोक्ताओं ने अब तक अपना E-KYC सत्यापन पूरा नहीं कराया है। केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए E-KYC की अंतिम तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी है। इसे आखिरी मौका बताया जा रहा है। इससे पहले E-KYC पूरी करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त तय की गई थी। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के सत्यापन से वंचित रहने के बाद डेडलाइन बढ़ाई गई है।

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: छत्तीसगढ़ में लाखों उपभोक्ताओं का E-KYC बाकी

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: छत्तीसगढ़ में HPCL, BPCL और इंडियन ऑयल के करीब 70 लाख LPG ग्राहक बताए जा रहे हैं। अकेले रायपुर में करीब 7 लाख उपभोक्ताओं में 50 हजार से ज्यादा का E-KYC अभी बाकी है। गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को SMS के जरिए भी E-KYC पूरा करने की जानकारी दी जा रही है। एजेंसी पर आधार कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेजों के जरिए कुछ ही मिनटों में सत्यापन कराया जा सकता है।

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: 23 अगस्त के बाद क्या होगा?

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: केंद्र सरकार की ओर से 23 अगस्त तक E-KYC पूरा करने का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद जिन उपभोक्ताओं का सत्यापन नहीं होगा, उन्हें घरेलू LPG सिलेंडर की सुविधा और सब्सिडी से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: गैस एजेंसियों के अनुसार E-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की जगह कमर्शियल दर पर सिलेंडर लेने की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि, लागू नियम और कनेक्शन की स्थिति के अनुसार प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। रायपुर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत करीब 1,014 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 2,965 रुपये बताई गई है।

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: घर बैठे ऐसे करें LPG E-KYC

LPG उपभोक्ता घर बैठे भी E-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए:

1. जिस कंपनी का LPG कनेक्शन है, उसका आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
2. ऐप में LPG या E-KYC से जुड़े विकल्प को चुनें।
3. मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
4. प्रक्रिया पूरी होने के बाद E-KYC स्टेटस जरूर जांच लें।

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: इंडेन, HPCL और BPCL के उपभोक्ता अपनी संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या गैस एजेंसी के माध्यम से E-KYC करा सकते हैं।

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: मार्च से बढ़ती रही डेडलाइन

Chhattisgarh LPG Cylinder Delivery: E-KYC को लेकर उपभोक्ताओं को मार्च 2026 से लगातार समय दिया जा रहा है। पहले 15 अगस्त तक सत्यापन पूरा करने की समयसीमा बताई गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है। गैस उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना E-KYC पूरा कर लें, ताकि भविष्य में LPG सिलेंडर की डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here