Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur News: ऑटो चालक पर छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने...

Ambikapur News: ऑटो चालक पर छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Ambikapur News
Ambikapur News

Ambikapur News: अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक ऑटो चालक पर नाबालिग छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके की ओर ले जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान चालक नशे की हालत में था। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने ऑटो को रोक लिया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

Ambikapur News: मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने घर की ओर जाने के बजाय ऑटो को कॉलेज ग्राउंड की तरफ मोड़ दिया।

Ambikapur News: छात्रा ने शोर मचाकर मांगी मदद

Ambikapur News: बताया जा रहा है कि सुनसान रास्ते की ओर ऑटो जाते देख छात्रा घबरा गई और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। बच्ची की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। लोगों ने छात्रा को सुरक्षित ऑटो से बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

Ambikapur News: पुलिस ने शुरू की जांच

Ambikapur News: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को अपने कब्जे में लिया। मामले में छात्रा के परिजनों की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर पुलिस चालक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here