रायपुर [Nishanebaaz News]Raipur-Rapido-Driver-Flees-With-Womans-Bag। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन बाइक शेयरिंग एप ‘रैपिडो’ (Rapido) के चालक द्वारा एक महिला यात्री का बैग लेकर रफूचक्कर होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के बैग में करीब 35 हजार रुपये मूल्य के दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी चालक किराया तक लिए बिना महिला का सामान समेटकर तेज रफ्तार में भाग निकला।
सामान उतारने लगी महिला, चालक किराया छोडकर भागा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भीमनगर (श्रीजन विला) निवासी पीड़िता सत्य सरोज ने बताया कि वह रविवार शाम करीब 4:15 बजे सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से अपने घर लौटने के लिए रैपिडो एप के जरिए राइड बुक की थी। कुछ ही देर में नीले रंग की स्कूटी पर नीले रंग का रेनकोट पहने एक चालक पहुंचा।
रास्ते में शास्त्री चौक और आमापारा चौक से महिला ने कुछ फल खरीदे और उन्हें अपने बैग में रख लिया। बैग का वजन अधिक होने के कारण उन्होंने उसे स्कूटी चालक के पैरों के पास खाली जगह पर रख दिया। उसी बैग के भीतर महिला के दो महंगे मोबाइल फोन भी रखे हुए थे। जैसे ही दोनों भीमनगर पहुंचे और महिला स्कूटी से उतरकर अपना बैग उठाने लगी, चालक बिना किराया लिए ही स्कूटी तेज रफ्तार में भगाकर फरार हो गया।
दो महंगे मोबाइल और सामान चोरी पीड़िता ने चालक को आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से ओझल हो गया। इसके बाद महिला ने राहगीर के फोन से अपने बेटे को घटना की सूचना दी और पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।





