Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: चलती कार पर चढ़ा युवक,...

Raipur Crime: लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: चलती कार पर चढ़ा युवक, गिरने के बाद आरोपी ने रौंदा; मौके पर मौत, VIDEO

0
8
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक की कार से कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स अस्पताल के सामने हुई। पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime: क्या है पूरा मामला

Raipur Crime: जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय परमप्रीत सिंह, निवासी सेक्टर-04, उदया सोसायटी, टाटीबंध रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमप्रीत सिंह का दुर्ग निवासी भरत मंगनानी से एक युवती को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के वक्त युवती भी कार में मौजूद थी।

Raipur Crime: चलती कार की छत पर चढ़ा युवक

Raipur Crime: विवाद के दौरान आरोपी भरत मंगनानी ने कार से परमप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद परमप्रीत कार की छत पर चढ़ गया और वाहन रोकने की कोशिश करता रहा। आरोप है कि आरोपी ने कार नहीं रोकी और उसे तेज रफ्तार में कुछ दूर तक चलाता रहा।

Raipur Crime: कुछ दूरी पर परमप्रीत सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने कार से उसे रौंद दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Raipur Crime: BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Raipur Crime: युवती हिरासत में, आरोपी की तलाश जारी

Raipur Crime: पुलिस ने घटना में शामिल युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मुख्य आरोपी भरत मंगनानी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here