HomeChhattisgarhBilaspurBilaspur Crime News: गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, 3 आरोपी...

Bilaspur Crime News: गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की साजिश

Date:

Related stories

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। ACCU और मस्तूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कर्ज से परेशान होकर शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी।

Bilaspur Crime News: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कूटी, लूटे गए दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू और अन्य सामान जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

Bilaspur Crime News: सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर बनाया बंधक

Bilaspur Crime News: पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे गतौरा शराब दुकान में चार नकाबपोश आरोपी पहुंचे थे। सभी ने काले कपड़े पहन रखे थे। आरोपियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी साहिल राय और हरकुंवर पंकज को चाकू दिखाकर दुकान की चाबी मांगी।

सुरक्षाकर्मियों ने चाबी नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने कथित तौर पर हरकुंवर पंकज के सिर, माथे और दाहिने हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर बांध दिए गए।

लॉकर काटने की कोशिश, नकदी नहीं मिली तो सामान लेकर भागे

आरोपियों ने शराब दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद ग्राइंडर कटर मशीन और छेनी की मदद से लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे लॉकर खोलने में सफल नहीं हो सके।

नकदी नहीं मिलने पर आरोपी दुकान से कुछ शराब की बोतलें, दोनों सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन और CCTV कैमरे का DVR लेकर दोपहिया वाहनों से फरार हो गए।

पहले मोपका शराब दुकान को बनाया था निशाना

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने पहले मोपका स्थित शराब दुकान में वारदात करने की योजना बनाई थी। चारों आरोपी देवरीखुर्द से दोपहिया वाहनों पर निकले और बूटा पारा-फरहदा के रास्ते मोपका पहुंचे।

वहां आसपास अधिक चहल-पहल होने के कारण उन्होंने वारदात को अंजाम नहीं दिया। इसके बाद चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब दुकान पहुंचे और वहां वारदात को अंजाम दिया।

कर्ज में डूबे थे आरोपी

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे कर्ज में डूबे हुए थे। कर्ज चुकाने और पैसे हासिल करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी।

वारदात के लिए आरोपियों ने गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, रस्सी और चाकू समेत अन्य सामान की व्यवस्था की थी।

CCTV का DVR नदी में फेंका

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने CCTV फुटेज से अपनी पहचान सामने आने से बचने के लिए कैमरे का DVR नदी में फेंक दिया था। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद से पुलिस लगातार अज्ञात नकाबपोश आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और SDOP मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों की जांच की।

जांच के आधार पर पुलिस ने अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल वाहन, दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, चाकू, छेनी और अन्य सामान बरामद किया गया।

Bilaspur Crime News: एक आरोपी फरार, पहले शराब दुकान से कैश कलेक्शन करता था

Bilaspur Crime News: पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी पूर्व में CMS Info System कंपनी में काम करता था और शासकीय शराब दुकानों से नकदी राशि कलेक्शन का काम करता था। मामले में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here