UP Accident: अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार

0
35

Atiq Ahmed Son Abaan Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के फाफामऊ निवासी अहजम, मोहम्मद जैद, उमर, आबान अहमद और सोनू खान कार से झांसी जा रहे थे। जब उनकी कार पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दो की मौके पर मौत, तीन घायल
हादसे में आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अली अहमद से मिलने जा रहे थे
बताया जा रहा है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। हादसे का शिकार हुए सभी लोग उनसे मुलाकात करने के लिए झांसी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here