Azad Samaj Party: दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले दामोदर यादव- जनादेश का सम्मान, 23 हजार मतदाताओं का जताया आभार

Anuj Nirala

Azad Samaj Party: दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के प्रत्याशी दामोदर यादव ने मंगलवार को अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और वे जनादेश का पूरी विनम्रता के साथ सम्मान करते हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

प्रशासन की निष्पक्ष भूमिका की सराहना

दामोदर यादव ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराया, जिसके लिए वह जिला प्रशासन को बधाई देते हैं।

Datia Chehallum: दतिया में चेहल्लुम पर निकला मातमी जुलूस, कर्बला दरबार पहुंचे कांग्रेस विधायक सुरेश राजे, मन्नत पूरी होने पर अदा किया शुक्रिया

23 हजार मतदाताओं का जताया आभार

Azad Samaj Party: उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती और जीत के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी थी। हालांकि परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन करीब 23 हजार मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह समर्थन उनके लिए बड़ी ताकत है और वे सभी मतदाताओं के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

‘विधायक नहीं बना, लेकिन जनता की सेवा जारी रहेगी’

दामोदर यादव ने कहा कि भले ही वह इस बार विधायक नहीं बन सके, लेकिन जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे विधायक से भी अधिक सक्रिय रहकर दतिया की समस्याओं को उठाएंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय

Azad Samaj Party: प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, जिला पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव लड़ा। इसी का परिणाम है कि आजाद समाज पार्टी को दतिया में मजबूत जनसमर्थन मिला और पार्टी का जनाधार पहले से अधिक मजबूत हुआ।

विरोधियों पर भी साधा निशाना

दामोदर यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती पर भी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए चुनाव में उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से मिलेगा।

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP एक्शन मोड में, CM आवास पर हाईलेवल मंथन; जांच के लिए 2 सदस्यीय समिति गठित

अगला चुनाव भी दतिया से लड़ने का ऐलान

Azad Samaj Party: दामोदर यादव ने स्पष्ट किया कि आजाद समाज पार्टी इस चुनाव परिणाम को हार नहीं, बल्कि भविष्य की मजबूत राजनीतिक नींव मानती है। उन्होंने घोषणा की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव भी दतिया से ही लड़ेंगे और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *