Betul Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला अंधे कत्ल का राज, गमछे से गला घोंटकर हत्या, शव पानी में फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश

Anuj Nirala

Betul Murder Case: बैतूल अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में पानी में मिले युवक के शव को पहले हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। जांच में सामने आया कि युवक की मौत डूबने से नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या से हुई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा

बैतूल अंधे कत्ल का खुलासा उस समय हुआ जब 31 जुलाई 2026 को ग्राम धाबला निवासी लालू धुर्वे का शव खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में मिला। शुरुआती तौर पर मामला पानी में डूबने का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की गर्दन की हड्डी टूटी मिली और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।यहीं से पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

Datia By Election: 8 राउंड के बाद कांग्रेस मजबूत, भाजपा पर बढ़ा दबाव, नरोत्तम मिश्रा बोले- अंत में जीत हमारी होगी

वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Betul Murder Case: पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में साईंखेड़ा थाना पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की परतें खोलीं।

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक जंगल में मशरूम लेने गया था। इसी दौरान गांव का रहने वाला आनंदराव बारस्कर उसका पीछा करते हुए सुनसान स्थान पर पहुंचा और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या को हादसा दिखाने के लिए रची गई साजिश

बैतूल अंधे कत्ल का खुलासा में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत के पास बने पानी से भरे डोह (नाले) में फेंक दिया, ताकि पुलिस और लोगों को यह लगे कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की सूक्ष्म जांच ने आरोपी की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

पुरानी रंजिश और अवैध संबंध बना हत्या का कारण

Betul Murder Case: पुलिस जांच में पता चला कि मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर तनाव था। कुछ महीने पहले मृतक ने आरोपी पर चाकू से हमला किया था, जिसके मामले में वह जेल भी गया था।इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Ujjain News: दुष्कर्म के आरोपों के बाद महामंडलेश्वर ज्ञानदास का साधु समाज से बहिष्कार, धार्मिक आयोजनों में प्रवेश पर रोक

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने गमछे से गला घोंटकर लालू धुर्वे की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा दिखाई दे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *