Jai Singh Agrawal Viral Video: शराब दुकान के विरोध में भड़के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, आबकारी अधिकारी से बोले- “MLA का भाई होगा, कोई तोप नहीं”

Sanjay Sahu
Jai Singh Agrawal Viral Video

Jai Singh Agrawal Viral Video: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन के बीच पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल मौके पर पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने धरना स्थल से ही आबकारी अधिकारी को स्पीकर फोन पर कॉल कर कड़ी नाराजगी जताई। बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच बैठे जय सिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर से कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। बातचीत के दौरान अधिकारी के जवाब से नाराज पूर्व मंत्री का लहजा सख्त हो गया। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं कई दिनों से भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

फोन पर बातचीत के दौरान जय सिंह अग्रवाल ने अधिकारी से कहा, “तू कांग्रेस विधायक का भाई होगा, कोई तोप है क्या? बेवजह बहस कर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि गांव में शराब दुकान खोलने की कोशिश की गई तो इसके परिणाम भुगतने होंगे। पूर्व मंत्री ने अधिकारी से लिखित रूप में यह स्पष्ट करने की भी मांग की कि बरबसपुर में शराब दुकान नहीं खोली जाएगी।

जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने भी मंत्री के रूप में काम किया है और मंत्री कोई भगवान नहीं होता। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करने और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाने की अपील की।

दरअसल, 31 जुलाई को आबकारी विभाग की टीम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान के लिए संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, विरोध में धरने पर बैठ गईं। विरोध के चलते विभाग की टीम बिना निरीक्षण पूरा किए वापस लौट गई।

Jai Singh Agrawal Viral Video: दो दिन बाद 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गांव में शराब दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Jai Singh Agrawal Viral Video: इस बीच आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उनके अनुसार, विभाग की टीम केवल संभावित स्थल का निरीक्षण करने गई थी।

Jai Singh Agrawal Viral Video: वहीं, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भी ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल प्रभावित होगा। उन्होंने रामपुर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग का भी समर्थन किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *