Reliance Jewels Raipur: रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस

Sanjay Sahu
Reliance Jewels Raipur

Reliance Jewels Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से करीब 17.50 लाख रुपये कीमत के 22 कैरेट सोने के कंगन गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के एक पूर्व कर्मचारी ने असली कंगनों की जगह नकली कंगन रखकर स्टॉक में गड़बड़ी छिपाने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर गोलबाजार थाना पुलिस ने पूर्व सेल्स स्टाफ मनोज यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Reliance Jewels Raipur: गोलबाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के अनुसार, स्टोर मैनेजर आरिफ खान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि 9 जुलाई 2026 को कंगन काउंटर के स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें तीन सेट यानी पांच नग 22 कैरेट सोने के कंगनों की जगह नकली कंगन पाए गए।

Reliance Jewels Raipur: गायब हुए असली कंगनों का कुल वजन 103.832 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17.50 लाख रुपये है। स्टोर की आंतरिक जांच में तत्कालीन सेल्स स्टाफ मनोज यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। कंपनी का कहना है कि संबंधित काउंटर की जिम्मेदारी उसी के पास थी। सीसीटीवी फुटेज, स्टॉक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Reliance Jewels Raipur: जांच में यह भी सामने आया कि मनोज यादव ने 6 जुलाई 2026 को कंपनी के पोर्टल पर इस्तीफा दिया था और 7 जुलाई को अपना अंतिम कार्य दिवस बताया था। हालांकि वह 2 जुलाई के बाद से ही स्टोर नहीं आया। उसने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर छुट्टी ली और बिना विधिवत हैंडओवर किए नौकरी छोड़ दी। कंपनी के अनुसार, उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

Reliance Jewels Raipur: शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 मई को हुई ग्लोबल फिजिकल इन्वेंट्री और 17 जून को हुए इंटरनल ऑडिट के दौरान मनोज यादव ने कंगनों के टैग बदलकर ऑडिट टीम को गुमराह किया, जिससे स्टॉक रिकॉर्ड सामान्य दिखाई देता रहा। कंपनी का यह भी दावा है कि उसने एक सेट को ऐसी जगह ले जाकर हटाया, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं थी। फिलहाल गोलबाजार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध दस्तावेजों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *