Rajnandgaon News: डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ शहर में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आया उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा का है।

Rajnandgaon News: पुलिस के अनुसार, शाहरुख खान ने शिकायत में बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई फारुख खान, दोस्त सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव उर्फ धनेश के साथ कश्मीरी पारा में मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अभय निषाद वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर हमला करने लगा।

Rajnandgaon News: भागने के दौरान एक युवक गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। इसी बीच बीच-बचाव करने आए धनु यादव पर आरोपी ने चाकू से पेट में हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनु को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Rajnandgaon News: घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और डोंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शाहरुख खान की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 419/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Rajnandgaon News: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय निषाद (23), निवासी कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *