Crystal Arcade Raipur: रायपुर। करीब आठ साल पहले ऑक्सीजोन परियोजना और सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए 69 दुकानदारों के पुनर्वास का रास्ता अब साफ हो गया है। रायपुर नगर निगम ने इन व्यापारियों को क्रिस्टल आर्केड के सामने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Crystal Arcade Raipur: महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विस्थापित दुकानदारों का व्यवस्थापन उनकी सहमति के अनुसार, नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों के आवंटन से पहले पूरे बाजार परिसर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
Crystal Arcade Raipur: पहले पूरी होंगी बुनियादी सुविधाएं
महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाजार परिसर में चबूतरों की नंबरिंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और नियमित सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ही दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
2017 में हटाई गई थीं 69 दुकानें
नगर निगम ने 26 दिसंबर 2017 को खालसा स्कूल के सामने सड़क चौड़ीकरण और ऑक्सीजोन परियोजना के लिए 69 दुकानों को कुछ ही घंटों में हटा दिया था। उस समय व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे वर्षों से चल रहा उनका कारोबार अचानक बंद हो गया।
Crystal Arcade Raipur: कई प्रस्तावों के बाद मिला समाधान
Crystal Arcade Raipur: दुकानें हटाए जाने के बाद से व्यापारी लगातार पुनर्वास की मांग कर रहे थे। इस दौरान नगर निगम ने कई वैकल्पिक स्थानों का प्रस्ताव रखा, लेकिन शहर से बाहर की जगह होने के कारण व्यापारियों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। अब शहर के भीतर स्थित **क्रिस्टल आर्केड के सामने** नई दुकानों में इनका व्यवस्थापन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।






