Sunday, May 17, 2026
35.1 C
Raipur

MP NEWS : पटवारियों की रिश्वतखोरी कमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, देखें वीडियो

MP NEWS : रीवा : रीवा के सिरमौर तहसील अंतर्गत सेदहा पटवारी हल्का के दो पटवारियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल मामला लालगांव राजस्व निरीक्षक मंडल के पटवारी हल्का क्षेत्र सेदहा का है। जहां तत्कालीन पटवारी सेदहा मुकेश सिंह और वर्तमान पटवारी ओमप्रकाश नीरत का एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

MP NEWS : जहां वह आवेदक अरुण प्रताप सिंह निवासी हिनौती सेदहा से फीडिंग के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बातें कर रहे हैं। आवेदक अरुण प्रताप सिंह घर के अंदर से नोट गिनते हुए आ रहे हैं। इस बीच नोट गिनने की आवाज भी स्पष्ट सुनाई देती है। नोट पटवारी मुकेश सिंह के हांथ में देते हुए अरुण सिंह कहते हैं ये अभी इतना है जो कुछ भी होगा बाद में बता दीजिएगा।

MP NEWS : बाद में और भी हो जाएगा। अभी आज मेरे पास इतना ही है। इस बीच पटवारी ओमप्रकाश नीरत के बगल में बैठे पटवारी मुकेश सिंह पैसे गिनते हुए कहते हैं की कबेलू वाले बहुत तौआ रहे थे। इस बीच अरुण सिंह कहते हैं की अभी यह मेरी तरफ से है फिर बाद में देख लिया जाएगा। मतलब कबेलू वाले और अन्य जिनके काम हैं वह भी कुछ चढ़ोत्तरी जरूर चढ़ाएंगे। तब पटवारी मुकेश सिंह कहते हैं की ठीक है देख लेते हैं। इस बीच जब दोनो पटवारी बाहर निकलते हैं तो एक पटवारी मुकेश सिंह कहते हैं की आप ज्यादा परेशान थे इसलिए हम इन्वॉल्व हुए नही तो हम कभी नही करते।

 

 

MP NEWS : इस बीच अरुण सिंह भी कुछ बातें करते हैं। आवेदक अरुण सिंह पटवारी से पूछते हैं कि पटवारी साहब कब तक हमारी फीडिंग हो जायेगी। तब ओमप्रकाश नीरत के साथ बाहर निकलते हुए पटवारी मुकेश सिंह कहते हैं की हमे ही फीडिंग करना है। तब आवेदक अरुण सिंह कहते हैं की वह तो हमे पता है आपके अलावा और कौन करेगा। बाद में हिनौती मेन रोड में चलते हुए वाहनों की तेज आवाज आती है इस प्रकार दोनो पटवारी मुकेश सिंह और ओमप्रकाश नीरत बाइक में सवार होकर निकल लेते हैं।

MP NEWS : अब बड़ा सवाल यह है की जिस प्रकार धड़ल्ले से घूसखोरी चरम पर है और खसरा नक्शा सुधार से लेकर हर छोटे बड़े काम जिसमे ऑनलाइन खसरा नक्सा फीडिंग सबके लिए कमीशन ली जा रही है। पूरे प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। आए दिन पटवारी तहसीलदार लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में फंस रहे हैं लेकिन इसके बाबजूद भी जिले में यह प्रशासनिक सिस्टम सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल इन दो पटवारियों मुकेश सिंह और ओम प्रकाश नीरत की कारगुजारियों ने पूरे राजस्व महकमे को एक बार फिर शर्मशार कर दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories