Chhattisgarh IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में 7 IFS अधिकारियों के तबादले, संजीता गुप्ता बनीं राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी MD

Sanjay Sahu
Chhattisgarh IFS Transfer

Chhattisgarh IFS Transfer: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के सात अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादले के साथ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

Chhattisgarh IFS Transfer: जारी आदेश के अनुसार, 1997 बैच की वरिष्ठ IFS अधिकारी संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज संघ का प्रभारी प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। तबादला सूची में 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस. वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन., 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े के नाम भी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *