Korba News: ट्रक के चेसिस में छिपा मिला 6 फीट लंबा अजगर, कोरबा वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Sanjay Sahu
Korba News

Korba News: कोरबा: कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण का एक सराहनीय मामला सामने आया है। कुदमुरा परिक्षेत्र के कलमीटिकरा-जिलगा क्षेत्र में तैनात बीट गार्ड नवीन यादव ने ट्रक के चेसिस में छिपे करीब छह फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

Korba News: जानकारी के अनुसार, ग्राम जिलगा से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) कंपनी परिसर में खड़े एक ट्रक के निचले हिस्से (चेसिस) में अजगर छिपा हुआ था। ट्रक के नीचे विशाल सरीसृप को देखकर कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

Korba News: सूचना मिलते ही बीट गार्ड नवीन यादव मौके पर पहुंचे और वन विभाग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

Korba News: वन विभाग का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों का सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है। पहले लोग ऐसे वन्यजीवों को देखकर घबरा जाते थे या उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते थे, लेकिन अब ग्रामीण और औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारी तुरंत वन विभाग को सूचना देकर संरक्षण कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

Korba News: इस सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय ग्रामीणों और डीबीएल कंपनी के कर्मचारियों ने बीट गार्ड नवीन यादव तथा वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *