Indore Police: इंदौर में अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार ₹1.10 करोड़ की शराब और वाहन जब्त, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Anuj Nirala

Indore Police: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत कनाड़िया पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 927 पेटी (11,124 लीटर) अवैध शराब, शराब से भरा एक ट्रक और एक हुंडई एक्सेंट कार जब्त की है। बरामद शराब की कीमत करीब ₹55 लाख, जबकि जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.10 करोड़ आंकी गई है।

ट्रक और कार से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक ट्रक से 912 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए एक हुंडई एक्सेंट कार से 15 पेटी शराब और जब्त की गई। इस तरह कुल 927 पेटी यानी 11,124 लीटर अवैध शराब पुलिस के कब्जे में आई।

Indore Police: इंदौर पुलिस का हाईटेक एक्शन हर थाने को मिली ड्रग्स डिटेक्शन किट, अब मौके पर होगी नशे की जांच

पूछताछ में सामने आए नेटवर्क के अन्य नाम

Indore Police: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस को इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम और महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी विजय वैष्णव है, जिसके खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और अवैध शराब सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

डीसीपी बोले- नशे के कारोबार पर जारी रहेगी सख्ती

Indore Police: डीसीपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों और नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी अभियान और तेज किया जाएगा।

Bhopal Police: भोपाल में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई 300 पुलिसकर्मियों ने इतवारा में मारा छापा, तहखानों और कपड़ों में छिपा मिला गांजा

पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *