Surajpur News: सूरजपुर के मदननगर में SECL सर्वे का विरोध, ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प; कई पुलिसकर्मी घायल

Sanjay Sahu
Surajpur News

Surajpur News: सूरजपुर: सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित मदननगर गांव में SECL की प्रस्तावित खदान (माइंस) के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी सर्वे के दौरान शुक्रवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। ग्रामीण लंबे समय से सर्वे और भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई।

Surajpur News:मिली जानकारी के अनुसार, घटना में एसडीओपी रैंक के एक अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। झड़प के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भगदड़ के दौरान कई जवान गिरकर घायल हो गए, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों के सिर में चोट लगने की भी सूचना है।

Surajpur News: घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Surajpur News: स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है।

Surajpur News: बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले SECL की टीम भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत सर्वे के लिए गांव पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि खेती के मौसम में उनकी सहमति और पर्याप्त जानकारी के बिना सर्वे की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके विरोध में वे लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।

Surajpur News: विवाद बढ़ने के बाद फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया गया है। प्रशासन, SECL और ग्रामीणों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति और पूरी जानकारी दिए बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़नी चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *