Monday, September 7, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa Crime: शेयर बाजार में पैसे दोगुने करने का झांसा, पति-पत्नी ने...

Janjgir-Champa Crime: शेयर बाजार में पैसे दोगुने करने का झांसा, पति-पत्नी ने की 2 करोड़ से अधिक की ठगी, दोनों गिरफ्तार

Janjgir-Champa Crime:
Janjgir-Champa Crime:

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और बैंक चेकबुक जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Janjgir-Champa Crime: निवेश के नाम पर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Janjgir-Champa Crime: मामले का खुलासा तब हुआ जब हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता से थी। हरिशंकर गुप्ता और उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा मुनाफा और रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया।

Janjgir-Champa Crime: उनकी बातों पर विश्वास कर शिकायतकर्ता सहित कई लोगों ने चेक और आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से कुल 2,04,97,502 रुपये आरोपियों के बैंक खातों में जमा करा दिए। शुरुआती दौर में भरोसा बनाए रखने के लिए आरोपियों ने 39,99,400 रुपये वापस भी किए, लेकिन बाद में शेष राशि लौटाने से इनकार कर दिया और पूरी रकम का गबन कर लिया।

Janjgir-Champa Crime: नया रायपुर से हुई गिरफ्तारी

Janjgir-Champa Crime: मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी फरार हो गए और लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया रायपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Janjgir-Champa Crime: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Janjgir-Champa Crime: पुलिस ने यह सामान किया जब्त

* लैपटॉप
* टैबलेट
* मोबाइल फोन
* बैंक चेकबुक

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here