Balod Accident: भीषण सड़क हादसा: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल

Balod Accident: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शारदा पाटिल (21) के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने बुआ की शादी में शामिल होने के लिए घर आई हुई थी।

Balod Accident: कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग स्विफ्ट कार (क्रमांक CG 07 BM 1040) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिंदू होटल के पास कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार तेज गति से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

Balod Accident: छात्रा की मौके पर मौत, 5 का इलाज जारी

Balod Accident: हादसा इतना भीषण था कि शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Balod Accident: पुलिस ने शुरू की जांच

Balod Accident: दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories