Indore News : चंदन नगर डकैती मामले में पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड से जांच तेज

Sanjay Sahu
CG CRIME

Indore News : इंदौर : चंदन नगर थाना क्षेत्र के आउटर इलाके में खेत में बने मकान पर हुई डकैती के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्धों और वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रही हैं।

Indore News : पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाकर पूरे स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट टीम को कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें अब तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिनमें कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ मिली हैं।

Indore News : एसीपी सिरिवेंदु जोशी ने बताया कि घटना की हर पहलू पर गहनता से जांच जारी है और फिंगरप्रिंट्स, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मजदूर के साथ हुई इस वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *