Amit Shah : अमित शाह ने रखी एनएफएसयू की नींव, अब वैज्ञानिक तरीके से अपराधों की जांच के लिए तैयार होगी दक्ष नई पीढ़ी

Sanjay Sahu
Amit Shah

Amit Shah : रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के शिलान्यास और सीएफएसएल के अस्थाई परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विभिन्न विश्वविद्यालयों के डीन और एचओडी, हाई कोर्ट के अधिवक्ता और एसआई भर्ती के अभ्यर्थी भी मौजूद रहे।

Amit Shah : कार्यक्रम के दौरान क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम और फॉरेंसिक साइंस से जुड़े तीन नए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अमित शाह शाम 4:20 से 6:20 बजे तक होटल मेफेयर रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 से 8:00 बजे तक वामपंथी उग्रवाद पर केंद्रित सुरक्षा समीक्षा बैठक होगी।

Amit Shah : होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम के बाद, 23 जून को सुबह 11:15 बजे गृह मंत्री बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नारायणपुर के इरकभट्टी स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचेंगे। यहां वे अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद करेंगे, ग्राम भ्रमण करेंगे और दोपहर का भोजन बीएसएफ कैंप में ही करेंगे। इसके अलावा वे जवानों से संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *