Mohla-Manpur Accident:मोहला-मानपुर: स्कूल बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sanjay Sahu

Mohla-Manpur Accident:मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और नाराज ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया।

Mohla-Manpur Accident:यह हादसा खडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया में हुआ। जानकारी के अनुसार, फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस बच्चों को लेने गांव पहुंची थी। इसी दौरान बस की चपेट में आने से दो वर्षीय युवानसी नरेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

Mohla-Manpur Accident:घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला भेज दिया।

Mohla-Manpur Accident:हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अमला ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *