Anuppur News : अमरकंटक की दूधधारा में ठोंगी बाबा का पर्दाफाश, प्रशासन ने ठोका नोटिस, श्रद्धालुओं ने किया बगावत

Sanjay Sahu
Anuppur News :

Anuppur News : अमरकंटक/अनूपपुर। नर्मदा स्नान के पवित्र स्थल दूधधारा में वर्षों से कब्जा जमाए एक कथित बाबा नरेंद्रगिरी का पर्दाफाश हो गया है। संत का वेशधारी यह व्यक्ति सिर्फ अवैध कब्जा ही नहीं किए था, बल्कि सिद्ध संत भोलगिरी हत्याकांड का आरोपी भी है।

Anuppur News : 21 जून को बीजेपी जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम को स्नान से रोकने के बाद मामला तूल पकड़ा। बाबा द्वारा बैरिकेड्स लगाकर घाट पर आम श्रद्धालुओं के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया था।

Anuppur News : शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार, नगर परिषद और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाबा को नोटिस थमाया। उसे एक सप्ताह में कब्जा हटाने का आदेश दिया गया, लेकिन नोटिस मिलते ही बाबा भाग खड़ा हुआ। श्रद्धालुओं ने बैरिकेड्स तोड़कर घाट पर फिर से स्नान शुरू कर दिया।

Anuppur News : जानकारी में सामने आया है कि बाबा नरेंद्रगिरी पुष्पराजगढ़ के सिद्ध संत खड़ेश्वरी महाराज की हत्या में आरोपी रह चुका है और जेल भी जा चुका है। वह अपनी गुफा में फरार अपराधियों को पनाह देता था, जिससे यह धार्मिक स्थल अपराधियों की शरणस्थली बन चुका था।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या धर्म की आड़ में चल रहे ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, और क्या आस्था के स्थलों को अपराध मुक्त किया जाएगा?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *