Thursday, September 3, 2026
Home Chhattisgarh Congress Smart Meter Protest: रायपुर में कांग्रेस का स्मार्ट मीटर के खिलाफ...

Congress Smart Meter Protest: रायपुर में कांग्रेस का स्मार्ट मीटर के खिलाफ अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर बांटे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर सरकार को घेरा

Congress Smart Meter Protest
Congress Smart Meter Protest

Congress Smart Meter Protest: रायपुर। स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर हटाने या बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित कर रहे हैं।

Congress Smart Meter Protest: अभियान की शुरुआत लाखे नगर स्थित बिजली कार्यालय से की गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

Congress Smart Meter Protest: कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पार्टी का कहना है कि कई उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर परेशान हैं।

 

कांग्रेस नेताओं ने इस तरह का आवेदन पत्र उपभोक्ताओं को दिया है।

Congress Smart Meter Protest: कांग्रेस नेताओं ने लोगों से अपील की कि यदि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में असामान्य वृद्धि हुई है, तो वे आवेदन भरकर इस अभियान से जुड़ें। पार्टी के अनुसार, एकत्रित आवेदनों के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतें सरकार और बिजली विभाग तक पहुंचाई जाएंगी।

Congress Smart Meter Protest: इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी अभियान में शामिल रहे और उपभोक्ताओं से संवाद किया। कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि बढ़ते बिजली बिलों को लेकर लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

Congress Smart Meter Protest: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों के मुद्दे पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी इस विषय को लेकर प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here