Makdi News: माकड़ी मंडी प्रांगण में सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Sanjay Sahu
Makdi News

Makdi News: रोशन सेन/ माकड़ी: मंडी प्रांगण, माकड़ी में आज सर्व आदिवासी समाज विकासखंड मकड़ी के आवाहन पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए गए।

 

Makdi News: बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन विकासखंड के सभी उपखंडों में भव्य एवं गरिमामय रूप से किया जाएगा।

 

Makdi News: कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु चूल्हा चंदा के रूप में प्रत्येक परिवार से ₹50 सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों से भी सहयोग राशि प्राप्त की जाएगी तथा प्रत्येक उपखंड में पदस्थ कर्मचारियों का सहयोग उसी संबंधित उपखंड स्तर पर एकत्रित किया जाएगा।

Makdi News: विश्व आदिवासी दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक पंचायत एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 8 एवं 9 अगस्त को सभी समाजजन अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे।

Makdi News: बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विकासखंड के प्रत्येक उपखंड में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

Makdi News: बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को सशक्त करने के लिए अधिक से अधिक सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बैठक में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, युवा, एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *