Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Abhanpur News: अभनपुर के बाद अब नवापारा की बारी? राष्ट्रीयकृत वन उपज...

Abhanpur News: अभनपुर के बाद अब नवापारा की बारी? राष्ट्रीयकृत वन उपज के अवैध भंडारण पर उठे सवाल, कोरबा कनेक्शन की चर्चा

Abhanpur News
Abhanpur News

Abhanpur News: रायपुर/अभनपुर। रायपुर वनमंडल के नवा रायपुर परिक्षेत्र अंतर्गत अभनपुर स्थित एक आरा मिल पर राष्ट्रीयकृत वन उपज के मामले में उड़नदस्ता द्वारा की गई कार्रवाई और मिल सील किए जाने के बाद अब नवापारा परिक्षेत्र को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

Abhanpur News: सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा क्षेत्र की कुछ आरा मिलों में भी राष्ट्रीयकृत वन उपज एवं प्रतिबंधित लकड़ियां बिना वैध परिवहन पास (टीपी) और आवश्यक दस्तावेजों के रखे जाने की चर्चा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Abhanpur News: बताया जा रहा है कि इन लकड़ियों का कथित संबंध कोरबा क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। यदि यह जानकारी सही पाई जाती है, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोरबा से अभनपुर और नवापारा तक इतनी मात्रा में लकड़ियां बिना वैध दस्तावेजों के कैसे पहुंचीं? क्या रास्ते में कहीं जांच नहीं हुई, या फिर जांच व्यवस्था में कोई गंभीर चूक हुई?

Abhanpur News: सूत्रों का यह भी दावा है कि नवापारा परिक्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि संबंधित डिप्टी रेंजर को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। इन दावों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Abhanpur News: उल्लेखनीय है कि ‘निशानेबाज न्यूज़ CG’ ने कुछ दिन पहले भी नवापारा परिक्षेत्र में कथित अनियमितताओं को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। अब अभनपुर में हुई कार्रवाई के बाद लोगों की नजरें नवापारा पर टिक गई हैं। क्षेत्रवासियों और वन विभाग से जुड़े लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या नवापारा की मिलों की भी सघन जांच होगी? यदि जांच होती है तो क्या वहां भी राष्ट्रीयकृत वन उपज और प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध भंडारण सामने आएगा?

Abhanpur News: अब देखना होगा कि वन विभाग इन चर्चाओं और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नवापारा क्षेत्र की मिलों की व्यापक जांच कराता है या नहीं। यदि जांच निष्पक्ष और सघन हुई, तो पूरे मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here