Raipur CIty News : रायपुर में सड़क पर स्टंट करना पड़ा महंगा, चार सवारी बैठाकर बाइक दौड़ाने वाले युवकों पर कार्रवाई, इतने हजार का कटा चालान

Sanjay Sahu
Raipur CIty News

Raipur CIty News : रायपुर। सार्वजनिक सड़क पर बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करना युवकों को महंगा पड़ गया। समाचार पत्र में प्रकाशित तस्वीर के आधार पर मामले का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें यातायात कार्यालय बुलाया और मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 4,500 रुपये का चालान किया।

Raipur CIty News : पुलिस के अनुसार, एक दोपहिया वाहन पर चार युवक सवार होकर सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट करते हुए नजर आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर युवकों को यातायात कार्यालय, रायपुर बुलाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया।

Raipur CIty News : जांच के बाद मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 और 128/194(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 4,500 रुपये का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान युवकों और उनके अभिभावकों को सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर सड़क हादसों और संभावित जनहानि के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराए जाने पर और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Raipur CIty News : यातायात पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, स्टंटबाजी और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन से बचें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Raipur CIty News : पुलिस ने संदेश दिया कि सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण वाहन संचालन ही दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था की कुंजी है। “सुरक्षित चलें, जिम्मेदारी से चलें — आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *