Makdi News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर माकड़ी थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sanjay Sahu

Makdi News: रोशन सेन/ माकड़ी – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर माकड़ी थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपपुलिस अधीक्षक कोंडागांव स्निग्धा सलामे के नेतृत्व में थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Makdi News: इस अवसर पर उपपुलिस अधीक्षक कोंडागांव स्निग्धा सलामे ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

 

Makdi News: कार्यक्रम में माकड़ी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र चौहान,ग्राम के सरपंच रुक्मणी पोयम, जनप्रतिनिधि गण संजू ग्वाल, बीरेंद्र प्रधान, चंदन साहू, मनोज साहू, दीपेंद्र नाग, विष्णु पांडे,मेषलाल पोयम, ललित पोयम एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने तथा समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

Makdi News: कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया।

 

 

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *