Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh education NEET UG Result 2026 जारी, किसने मारी ऑल इंडिया रैंक-1? जानिए पूरा...

NEET UG Result 2026 जारी, किसने मारी ऑल इंडिया रैंक-1? जानिए पूरा रिजल्ट

NEET UG Result 2026: नीट यूजी रिजल्ट 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होने की उम्मीद है।

नीट यूजी रिजल्ट 2026 में पंजाब के लुधियाना निवासी आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। एनटीए के अनुसार इस वर्ष केवल 19 छात्रों को 700 से अधिक अंक मिले हैं, जबकि 138 अभ्यर्थियों ने 690 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर
नीट यूजी रिजल्ट 2026 के आंकड़ों के मुताबिक इस बार छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। सफल उम्मीदवारों में करीब 58 प्रतिशत छात्राएं हैं। लगभग 56.8 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में सफल रहीं, जबकि 55.1 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की। इससे एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।

आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र
नीट यूजी रिजल्ट 2026 में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं और उनका सपना AIIMS दिल्ली से एमबीबीएस करने का है। आगे चलकर वे ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनना चाहते हैं।आर्यन के पिता डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है। पिछले वर्ष उनके बड़े बेटे ने भी ऑल इंडिया रैंक-54 हासिल की थी और अब छोटा बेटा रैंक-1 लेकर आया है। उन्होंने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का पल बताया।


13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा
नीट यूजी रिजल्ट 2026 के तहत परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। सफल अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 2.91 लाख, ओबीसी के 5.12 लाख, अनुसूचित जाति के 1.59 लाख और अनुसूचित जनजाति के 63 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 93 प्रतिशत छात्र पहली बार नीट देने पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल
नीट यूजी रिजल्ट 2026 के अनुसार उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 7.1 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार शामिल हुए। एनटीए के मुताबिक इस वर्ष लगभग 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।

ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
नीट यूजी रिजल्ट 2026 देखने के लिए अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

अब काउंसलिंग प्रक्रिया पर रहेगी नजर
नीट यूजी रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही अब छात्रों की नजर मेडिकल काउंसलिंग पर है। समय पर परिणाम घोषित होने से एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एमसीसी और संबंधित राज्य काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here