Dharmendra Lodhi Attack On Jitu Patwari: खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र लोधी का जीतू पटवारी पर तंज— “जो खुद 30-35 हजार वोटों से हारा, उसका क्या भविष्य”

VIKASH KHALKHO

Dharmendra Lodhi Attack On Jitu Patwari: खंडवा (शेख रेहान)। मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा युवाओं (जेन जी) को साधने के लिए निकाली जा रही साइकिल यात्रा पर सियासत गरमा गई है। खंडवा पहुंचे प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जीतू पटवारी और कांग्रेस संगठन पर तीखा तंज कसा है। मंत्री लोधी ने दो टूक कहा कि जिस नेता का खुद का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है, वह कांग्रेस पार्टी को क्या आगे ले जा पाएगा।

“खुद हारने वाले को बना दिया प्रदेश अध्यक्ष”

खंडवा में मीडिया से चर्चा करते हुए जब मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी से जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा और ‘जेन जी’ (Gen Z) युवाओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा:

“जीतू पटवारी का खुद का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। जो नेता खुद विधानसभा चुनाव में 30 से 35 हजार वोटों के बड़े अंतर से हार गया हो और कांग्रेस ने उसे उठाकर सीधे प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी हो, उसके नेतृत्व में पार्टी का क्या भविष्य होगा? मुझे बिल्कुल नहीं लगता कि वह मध्य प्रदेश में कांग्रेस को आगे ले जाने में सक्षम हैं।”

‘दतिया में खिलेगा कमल, कांग्रेस डूबता जहाज है’

दतिया विधानसभा उपचुनाव और प्रदेश के राजनीतिक माहौल पर बात करते हुए प्रभारी मंत्री लोधी ने दावा किया कि आगामी उपचुनाव में दतिया में पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस अब एक डूबता हुआ जहाज बन चुकी है, जिसका जनता के बीच कोई जनाधार नहीं बचा है। आम जनता बेहद समझदार है और वह भली-भांति जानती है कि विकास के लिए किसका साथ देना है और किसका नहीं।

गौरतलब है कि जीतू पटवारी इन दिनों इंदौर से भोपाल तक की साइकिल यात्रा के जरिए युवाओं को लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे भाजपा नेता महज एक राजनीतिक ड्रामा करार दे रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *