Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News:विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा में उठाया बेडडोंगर- कोनगुड मार्ग की...

Kondagaon News:विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा में उठाया बेडडोंगर- कोनगुड मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा

Kondagaon News
Kondagaon News

Kondagaon News:रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बेडडोंगर से कोनगुड जाने वाली मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों क़ो आने जाने में काफ़ी ज्यादा परेशानीयां हो रही थी, इसी परेशानियों क़ो देखते हुए क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बेडडोंगर से कोनगुड मार्ग की जर्जर स्थिति का मामला सदन में रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने सदन में कहा, मैं आज ही इस मामले की जांच करवाता हूं और जल्द ही इस सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति दी जाएगी।

Kondagaon News:विधानसभा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि बेडडोंगर- कोनगुड मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब और जर्जर हो चुकी है। कई बार संबंधित विभाग को प्रस्ताव और पत्र भेजे जाने के बावजूद आज तक सड़क के नवीनीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण और मरम्मत को लेकर उन्होंने कई बार विभाग को पत्र लिखा है तथा ईएनसी (ENC) से भी चर्चा की है, लेकिन इसके बावजूद अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

Kondagaon News:विधायक ने सदन में बताया कि इसी मार्ग से नारायणपुर क्षेत्र से निकलने वाली लौह अयस्क से भरी भारी मालवाहक गाड़ियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। हजारों ट्रकों और भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क की स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है, जिससे क्षेत्र के करीब 200 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Kondagaon News:विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा विधानसभा में इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को मजबूती से उठाए जाने को क्षेत्रवासियों ने सराहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि विधायक की सक्रिय पहल और लगातार प्रयासों से अब वर्षों पुरानी इस समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। जनता को उम्मीद यह भी है कि जल्द ही बेडडोंगर- कोनगुड मार्ग के नवीनीकरण का काम शुरू हो जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here