Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Crime Report: छत्तीसगढ़ में 2 साल में 2960 हत्याएं, हर दिन...

Chhattisgarh Crime Report: छत्तीसगढ़ में 2 साल में 2960 हत्याएं, हर दिन 4 कत्ल!, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, रायपुर सबसे आगे

Chhattisgarh Crime Report
Chhattisgarh Crime Report

Chhattisgarh Crime Report: रायपुर: छत्तीसगढ़ में हत्या के बढ़ते मामलों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में राज्य में 2,960 हत्या के मामले दर्ज किए गए। यानी औसतन हर दिन चार लोगों की हत्या हुई। सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं।

Chhattisgarh Crime Report: 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 के बीच रायपुर में 169 हत्या के मामले दर्ज हुए, जो राज्य में सबसे अधिक हैं। इसके बाद जशपुर और रायगढ़ में 114-114, दुर्ग और सरगुजा में 113-113, जबकि बिलासपुर में 109 हत्या के मामले दर्ज किए गए।

Chhattisgarh Crime Report: हैरानी की बात यह है कि लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे जिलों में हत्या के मामले राजधानी रायपुर की तुलना में काफी कम रहे। इस अवधि में बीजापुर में 82, सुकमा में 49, दंतेवाड़ा में 33, कोंडागांव में 26 और नारायणपुर में 24 हत्या के मामले दर्ज किए गए।

Chhattisgarh Crime Report: यदि केवल 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 के आंकड़ों को देखें, तो भी रायपुर 84 हत्या के मामलों के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा। इसके बाद दुर्ग में 60, रायगढ़ में 53, सरगुजा में 52, बिलासपुर में 50 और जशपुर में 49 मामले दर्ज किए गए।

 

Chhattisgarh Crime Report: गृह विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बड़े शहरों में हत्या की घटनाएं लगातार अधिक बनी हुई हैं। रायपुर सबसे ऊपर है, जबकि दुर्ग, बलौदाबाजार और कोरिया जैसे जिलों में भी हत्या के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये आंकड़े राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here