Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Anti Illegal Plotting Campaign Raipur: अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर निगम की...

Anti Illegal Plotting Campaign Raipur: अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर निगम की सख्ती बरकरार, सुखराम नगर के बाद अन्य इलाकों में भी चलेगा बुलडोजर

Anti Illegal Plotting Campaign Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम का अमला एक्शन मोड में है। सोमवार को नगर निगम जोन-9 की टीम ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-8 स्थित डेकाथलॉन के पास मुख्य मार्ग पर नाले के ऊपर बने अवैध पाटे (कंक्रीट स्लैब) को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद नाले की गहराई से सफाई कराकर पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित कराई गई।

सफाई में बाधा बन रहा था अवैध पाटा

निगम अधिकारियों के अनुसार नाले के ऊपर अवैध रूप से पाटा बना दिए जाने के कारण सफाई कर्मचारियों को नाले की सफाई करने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते हर बारिश में आसपास के पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस कार्रवाई के बाद नाले के बहाव का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी समेत निगम का अमला मौजूद रहा।

पंडरी और ब्रम्हदेईपारा में भी तोड़े गए थे अतिक्रमण

निगम प्रशासन द्वारा शहरभर में नालों से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। दो दिन पूर्व जोन टीम ने पंडरी स्थित प्रकाश होलसेल मार्केट के सामने नाले पर बने लगभग 100 वर्गफीट के अवैध पाटे को बुलडोजर से ढहाया था, जिससे दुर्गानगर बस्ती को जलभराव से राहत मिली। इसके अलावा वीर शिवाजी वार्ड-16 के ब्रम्हदेईपारा में भी नाले के पास बनी अवैध झोपड़ियों को हटाकर जल निकासी बहाल की गई।

अवैध प्लाटिंग करने वालों पर भी कस रहा शिकंजा

जलभराव के साथ-साथ नगर निगम अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में जोन-1 की टीम ने संत कबीर दास वार्ड-3 के सुखराम नगर में करीब 3 एकड़ में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर अवैध मुरम सड़कें और निर्माणाधीन नींव को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था।

नगर निगम ने संबंधित भूमि के वास्तविक मालिकों की पहचान के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा है। जमीन मालिक की जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नालों से अवैध कब्जे हटाने और अवैध प्लाटिंग रोकने का यह अभियान आगे भी बिना रुके जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here