Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh education Jabalpur Congress: ‘पेपर लीक पर जवाब दे सरकार, छात्र संघ चुनाव जल्द...

Jabalpur Congress: ‘पेपर लीक पर जवाब दे सरकार, छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जाएं’, जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का अल्टीमेटम

Jabalpur Congress: ‘जबलपुर। कांग्रेस ने देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और मध्य प्रदेश में लंबे समय से बंद छात्र संघ चुनावों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। जबलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते परीक्षा प्रणाली में सुधार नहीं किया और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर कदम नहीं उठाए, तो इसके गंभीर सामाजिक और राजनीतिक परिणाम सामने आ सकते हैं।

विवेक तंखा ने कहा कि देश का युवा आज प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों, पेपर लीक और प्रशासनिक लापरवाही से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन सरकार इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने में विफल रही है।

Jagdish Devda: दतिया उपचुनाव पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान, बोले- संगठन सर्वोपरि, हर कार्यकर्ता पार्टी के फैसले के साथ; भाजपा एकजुट होकर लड़ेगी चुनाव

Jabalpur Congress: उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए विवादों ने पूरी परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने जैसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा कमजोर हो रहा है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस मुद्दे को उठा रही है और सरकार को आगाह कर रही है कि यदि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित नहीं बनाया गया, तो देश की लगभग 65 प्रतिशत युवा आबादी में व्यापक असंतोष पैदा हो सकता है।

इस दौरान विवेक तंखा ने मध्य प्रदेश में वर्षों से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र राजनीति को कमजोर कर रही है, ताकि युवाओं के बीच से स्वतंत्र नेतृत्व विकसित न हो सके।

Jabalpur Congress: उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला होते हैं। यहीं से भविष्य के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेतृत्व तैयार होता है। यदि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा तो यह लोकतंत्र के लिए भी चिंता का विषय है।

MP News: भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे पर कोर्ट सख्त, दिनेश लोधी फरार घोषित; स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी

Jabalpur Congress: विवेक तंखा ने मांग की कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की तर्ज पर मध्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। इससे योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से नेतृत्व विकसित करने का अवसर मिलेगा।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई तथा छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखेगी। कांग्रेस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here