Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Kirandul Police: बंद मकान में सज रही थी जुए की महफिल, किरंदुल...

Kirandul Police: बंद मकान में सज रही थी जुए की महफिल, किरंदुल पुलिस ने मारा छापा; 8 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डियां जब्त

Kirandul Police:फकरे आलम खान\ दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किरंदुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुंआरीपारा क्षेत्र के एक बंद पड़े मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर देर रात छापेमार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 11,400 रुपये की नगदी, ताश की दो गड्डियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल किया जा रहा अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे तथा एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में किरंदुल थाना पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

READ MORE: CG News: PCC चीफ की कुर्सी पर मचा घमासान! कल होगा दीपक बैज का कार्यकाल खत्म, TS सिंहदेव का नाम सबसे आगे

Kirandul Police: इसी दौरान 9 जुलाई 2026 की रात पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुंआरीपारा स्थित एक बंद पड़े खाली मकान में कुछ लोग बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही दबोच लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कृष्णा कुमार, बबलू, वरुण विश्वास, जुगेश कुमार, संजय बारसे, श्यामू राम कर्मा, महेश ठाकुर और हिड़िया कड़ती को ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11,400 रुपये नकद, दो बंडल ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल किया जा रहा अन्य सामान बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

Kirandul Police: पूछताछ के बाद थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 48/2026 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: CG News: NGT का बड़ा एक्शन! नोटिस को किया नजरअंदाज, रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर लगी रोक

Kirandul Police: इस सफल कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमचंद पटेल, सहायक उपनिरीक्षक उत्तम ध्रुव, प्रधान आरक्षक मधुकांत मरकाम तथा आरक्षक प्रीतम ठाकुर, मकसूदन मंडावी, सोना राम ताती, अनिल कर्मा, जोगा कुंजाम और मनोज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

किरंदुल पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here