Raigarh Crime: शादी का झांसा देकर युवती का दुष्कर्म, पत्नी बनाकर साथ रखने का देता रहा भरोसा; शिकायत के 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Crime: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ कथित तौर पर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पूंजीपथरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत की गई।

जन्मदिन पर हुई थी मुलाकात, फिर बढ़ी नजदीकियां

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2025 में वह अपने जन्मदिन के अवसर पर एक सहेली के घर गई थी। वहीं उसकी मुलाकात शेखर बघेल से हुई। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने लगातार फोन कर प्रेम संबंध बनाए।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने और जीवनभर साथ निभाने का वादा किया, जिससे वह उसके झांसे में आ गई।

READ MORE: Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम की कार्रवाई, जेसीबी से हटाया गया अवैध कब्जा

पत्नी बनाकर साथ रखने का दिया भरोसा

Raigarh Crime: शिकायत के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को आरोपी युवती को मिलने के बहाने अपने साथ गेरवानी स्थित घर ले गया। वहां उसने कथित रूप से पत्नी बनाकर साथ रखने और जल्द शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखता रहा और शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

शादी की बात करने पर मारपीट कर घर से निकाला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।आरोप है कि 3 जुलाई 2026 को आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती अपने माता-पिता के पास लौट आई और पुलिस से शिकायत की।

BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज

Raigarh Crime: पीड़िता की शिकायत पर पूंजीपथरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 161/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की।जांच के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी शेखर बघेल (20 वर्ष), निवासी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, हाल निवासी गेरवानी, जिला रायगढ़, को उसके निवास से हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई

Raigarh Crime: पुलिस ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत इस मामले में भी तेजी से कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक संध्यारानी कोका, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

READ MORE: Surajpur Teacher Suspended: शर्मनाक! नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, बच्चों की चप्पलों पर सिर रखकर सोया; वीडियो वायरल होने पर DEO का बड़ा एक्शन

एसएसपी का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories