Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh chhattisgarh IAS Transfer : GPM को मिला नया कलेक्टर, सरकार ने बदले...

chhattisgarh IAS Transfer : GPM को मिला नया कलेक्टर, सरकार ने बदले 5 IAS अधिकारियों के प्रभार

chhattisgarh IAS Transfer
chhattisgarh IAS Transfer

chhattisgarh IAS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस बदलाव में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को पद से हटाकर मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह विजय दयाराम के. को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

chhattisgarh IAS Transfer : सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विजय दयाराम के. अब तक तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक के पद पर कार्यरत थे। वहीं, संतोष कुमार देवांगन को नई जिम्मेदारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हेमंत रमेश नंदनवार को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

chhattisgarh IAS Transfer : दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल को अब छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ रिमिजियस एक्का को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

वहीं, सरायपाली (महासमुंद) की एसडीएम अनुपमा आनंद को पदोन्नत कर जिला पंचायत महासमुंद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here