Jabalpur Bride Missing: ‘मेकअप करवाकर आती हूं’ कहकर निकली नई-नवेली दुल्हन रहस्यमय तरीके से लापता, शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हा दर-दर भटकने को मजबूर

Jabalpur Bride Missing: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ ही दिनों बाद एक नवविवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। दुल्हन ने फोटो स्टूडियो के बाहर अपने पति से कहा, मैं मेकअप करवाकर आती हूं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अब परेशान दूल्हा अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

21 जून को हुई शादी, 22 जून को हुई विदाई

Jabalpur Bride Missing:जानकारी के अनुसार, बरेला निवासी गौतम यादव की शादी 21 जून को गोसलपुर क्षेत्र में हुई थी। अगले दिन यानी 22 जून को वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लेकर आया। शादी के बाद परिवार में मौसी के विवाह समारोह और बंजारिन माता के दर्शन जैसे कार्यक्रम भी सामान्य रूप से संपन्न हुए। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों में ऐसा घटनाक्रम सामने आएगा।

READ MORE: Gwalior Temple News: अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं हैरान करने वाली अर्जियां किसी ने सुंदर लड़कों को न देखने की खाई कसम, तो किसी ने खुद से बातें छोड़ने का लिया संकल्प

फोटो स्टूडियो पहुंचने के बाद हुई गायब

Jabalpur Bride Missing:पीड़ित गौतम यादव के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ शादी की तस्वीरें खिंचवाने के लिए एक फोटो स्टूडियो पहुंचा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उससे कहा कि वह थोड़ी देर रुके, वह पास में जाकर मेकअप कराकर आती है।

गौतम स्टूडियो के बाहर उसका इंतजार करता रहा, लेकिन करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी दुल्हन वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

हर जगह तलाश, फिर पुलिस की शरण

Jabalpur Bride Missing: पत्नी के अचानक गायब होने के बाद गौतम ने पहले अपने ससुराल पक्ष से संपर्क किया और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की। जब हर कोशिश नाकाम रही, तो उसने पहले गोसलपुर थाना और बाद में बरेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

Jabalpur Bride Missing:पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों की जानकारी जुटाई जा रही है और नवविवाहिता की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला किन परिस्थितियों में लापता हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

READ MORE: Bhopal Lokayukta Trap: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई नापतौल विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, 4 लाख की मांग के आरोप में 1 लाख लेते रिटायर्ड निरीक्षक गिरफ्तार

लौटने की उम्मीद में बैठा है दूल्हा

Jabalpur Bride Missing: इस घटना के बाद गौतम यादव गहरे सदमे में है। शादी के कुछ ही दिनों बाद पत्नी के अचानक लापता हो जाने से पूरा परिवार परेशान है। दूल्हे का कहना है कि उसे अब भी उम्मीद है कि उसकी जीवनसंगिनी सुरक्षित वापस लौट आएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janjgir-Champa Road Protest: पामगढ़ में सड़क के लिए आर-पार की लड़ाई, चक्काजाम से थमे पहिए, भारी पुलिस बल तैनात

Janjgir-Champa Road Protest: जांजगीर-चांपा/पामगढ़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories