Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : परदेशीपुरा में वर्चस्व की जंग में पेट्रोल बम हमला,...

Indore News : परदेशीपुरा में वर्चस्व की जंग में पेट्रोल बम हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, BNS की धारा 111 जोड़ी जाएगी

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की 9 नंबर गली में हुई पेट्रोल बम फेंकने की सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, जय, साहिल, लक्की और एक अन्य युवक शामिल हैं।

Indore News : पुलिस के अनुसार यह हमला क्षेत्र में दहशत फैलाने और आपराधिक वर्चस्व स्थापित करने की नीयत से किया गया था। जांच में सामने आया है कि पीड़ित युवक लोकेश खोपड़े और मुख्य आरोपी रोहित धनगर के बीच पुरानी रंजिश थी, जो इस हमले का कारण बनी।

Indore News : एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किया गया पेट्रोल आरोपियों ने अपनी ही मोटरसाइकिल से निकाला था और उसे बम के रूप में प्रयोग कर targeted घर पर फेंका गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Indore News : पुलिस ने बताया कि इस वारदात को संगठित अपराध मानते हुए प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 के तहत भी इजाफा किया जाएगा। सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। फिलहाल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here