Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Khandwa Khandwa News: खंडवा में अतिक्रमणकारियों की दबंगई ड्रोन कैमरे में कैद, वनकर्मियों...

Khandwa News: खंडवा में अतिक्रमणकारियों की दबंगई ड्रोन कैमरे में कैद, वनकर्मियों पर गोफन से पथराव; 8 जवान हुए थे घायल

Khandwa News: खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र के आमाखुजरी जंगल से एक ड्रोन वीडियो सामने आया है, जिसने वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए हमले की गंभीरता को उजागर कर दिया है। वीडियो में बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारी वन विभाग की टीम पर गोफन (गुलेल) से पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक वनकर्मी को भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया, जबकि अन्य कर्मचारी लगातार हमलों के बीच कार्रवाई जारी रखने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब तीन दिन पहले हुई कार्रवाई के दौरान रिकॉर्ड किया गया था।

ड्रोन में कैद हुई पूरी घटना

Khandwa News: ड्रोन फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वन विभाग की टीम सरकारी वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में मौजूद अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया और गोफन से लगातार पत्थरबाजी की। हमले के कारण वनकर्मियों को कार्रवाई के साथ अपनी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी पड़ी।

READ MORE: Ujjain Crime News: उज्जैन में तालिबानी सजा! महिला के बाल काटे, कपड़े फाड़े और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया; 3 गिरफ्तार

हमले में 8 वनकर्मी हुए थे घायल

Khandwa News: यह घटना गुड़ी रेंज के आमाखुजरी जंगल में हुई थी। वन विभाग के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक हुए पथराव और हमले में विभाग के आठ वनकर्मी घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अगले दिन भारी पुलिस बल के साथ चला अभियान

Khandwa News: घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। अगले ही दिन वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंची। करीब 30 जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू

Khandwa News: प्रशासन ने हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।ड्रोन वीडियो सामने आने के बाद इस घटना ने वन भूमि पर अतिक्रमण और सरकारी कार्रवाई का विरोध करने के तरीकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

READ MORE: Indore Road Borewell: अजब इंदौर में गजब कारनामा! सड़क के बीचों-बीच कर दी बोरिंग, तस्वीर वायरल होने के बाद छिड़ी बहस

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here