Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh Murder: टीकमगढ़ में शिकायत की कीमत जान से चुकानी पड़ी, 60...

Tikamgarh Murder: टीकमगढ़ में शिकायत की कीमत जान से चुकानी पड़ी, 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; पत्नी और बहू घायल

Tikamgarh Murder: टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के कंचनपुरा गांव की है, जहां गुरुवार सुबह खेत में बने घर के पास बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में उनकी पत्नी और बहू भी घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।मृतक की पहचान घनसू प्रजापति (60) के रूप में हुई है।

देर रात घर पर बोला हमला

Tikamgarh Murder: पुलिस के अनुसार, देर रात गांव के ही कुछ लोग घनसू प्रजापति के घर पहुंचे और लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में घनसू प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

READ MORE: Singrauli News: सिंगरौली में टावर निर्माण को लेकर विवाद, जमीन मालिक की संदिग्ध मौत; परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

181 सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से जुड़ा हो सकता है मामला

Tikamgarh Murder: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और कुछ दिन पहले 181 सीएम हेल्पलाइन पर एक झोलाछाप डॉक्टर एवं अन्य लोगों के खिलाफ की गई शिकायत कारण हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घायलों के बयान के बाद दर्ज होगी एफआईआर

Tikamgarh Murder: मोहनगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि घायल महिलाओं का इलाज जारी है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Ratlam Crime News: रतलाम में ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर 40 लाख की दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी को धमकाकर बैग छीना; CCTV में कैद हुए बदमाश

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here