Jagdalpur Crime: पार्किंग विवाद में बुजुर्ग गार्ड की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो वायरल

Jagdalpur Crime: जगदलपुर: जगदलपुर में पार्किंग विवाद के दौरान एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट की है, जहां कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की।

Jagdalpur Crime: जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवक ने पहले बुजुर्ग गार्ड को जमीन पर गिराया, फिर उन्हें घसीटते हुए पीटा। पूरी घटना मेगा मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jagdalpur Crime: वीडियो में बुजुर्ग गार्ड खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जबकि युवक लगातार उनके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

Jagdalpur Crime: घटना के बाद गार्ड की बेटी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, घटना के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories