Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior Murder Case: ग्वालियर में दोस्त की पत्नी को भगाकर ले जाने...

Gwalior Murder Case: ग्वालियर में दोस्त की पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या, शव नदी में फेंका; दो आरोपी हिरासत में

Gwalior Murder Case: ग्वालियर। ग्वालियर में दोस्त की पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति, उसके भाई और अन्य साथियों ने युवक के छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को मुरार नदी में फेंककर फरार हो गए।घटना सिरोल थाना क्षेत्र के डीबी सिटी के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुरार नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई की जगह छोटे भाई को बनाया निशाना

Gwalior Murder Case: प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश के बड़े भाई पर अपने दोस्त की पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप था। इसी रंजिश में महिला के पति, उसके भाई और अन्य आरोपियों ने दिनेश को निशाना बनाया और लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

READ MORE: MP Health Services: जतारा अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक हरिशंकर खटीक ने पकड़ीं खामियां, स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाई फटकार

हत्या के बाद शव नदी में फेंका

Gwalior Murder Case: पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी सबूत मिटाने की नीयत से दिनेश के शव को मुरार नदी में फेंककर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।

हत्या का मामला दर्ज, दो आरोपी हिरासत में

Gwalior Murder Case: सिरोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE: Bacheli News: भाजगुमो शक्तिकेंद्र बारसूर की बैठक संपन्न, बूथ जितने पर बनी रणनीति

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here